
मोदी की गारंटी लागू करने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्री मांग को लेकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा मीडिया से बात करते हुए संयोजक आशीष रंगारी ने बताया कि आज पूरे प्रदेश के 32 जिलों के विभिन्न विकासखण्डों में और जिला मुख्यालय में मोदी की गारंटी लागू करने के लिए फेडरेशन के बैनर तले 11 सूत्रीय मांगों के लिए आंदोलन चल रहा है यह आंदोलन चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है हम माननीय कलेक्टर महोदय के माध्यम से मुख्य सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे है हमारे विभिन्न कर्मचारी की हित में मांगे हैं जिसमें 2% प्रतिशत मंहगाई भत्ता, अनुकंपा नियुक्ति, वेतन विसंगति, पदस्थापना, 300 दिन अवकाश, पिछले पूर्ववर्ती सरकार 2019 से डीए,एरियस का लंबित राशि है उसे जीपीएफ में समाहित करने कि मामला है ऐसे 11 सूत्रीय विभिन्न मांग जिसके लिए हम आज यहां कलेक्ट्र में ज्ञापन देने के लिए आए हैं मुख्यमंत्री को याद दिलाना चाहते हैं जो मोदी की गारंटी करके हमारे कर्मचारियों को विश्वास जीत कर सत्ता में आए हैं उसे जल्द से जल्द पूरा करें नहीं तो आंदोलन आगे और जाएगा



