
छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में धरना प्रदर्शन कर रैली निकालकर कलेक्टेट्र पहुंचे जहां अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे मीडिया से बात करते हुए योगेश पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम की शुरुआत 2005 से पूरे भारत में हुई 2014 से सक्रिय होकर जो हमारी लंबित मांग है मुख्य मांग है वेतन विसंगति होने के कारण ग्रेट पे पर में निमयतीकरण और जो पिछला सरकार में जो मुख्यमंत्री थे जो घोषणा किए थे 27% वेतन वृद्धि की जो आज तक हम हमको नहीं मिली बाकी सारी विभाग को मिल चुकी है हम लंबित मांगों को लेकर फिर से सरकार को जगाने के लिए सरकार के कान में बात डालने के लिए जिला स्तर पर प्रदेश में एकत्रित हुए हैं और कल राज्य भर के एनएचएम कर्मचारियों तुता में एकत्रित होकर विधानसभा का घेराव करेंगे और विधानसभा घेराव के तहत राज्य सरकार को जगाने की कोशिश करेंगे जो हमारे लंबित मांग है जो जेनुइन मांग है ऐसा कोई मांग नहीं जो राज्य सरकार पूर्ण न कर सके बस सरकार की इच्छा शक्ति के ऊपर है इच्छा शक्ति है तो सारी मांगों को त्वरित पूरा कर सकते हैं कोरोना में हमारे साथी फ्रंटलाइन में काम किए थे कई लोगों की मृत्यु भी हुई लेकिन हमारी जो साथी है उनके लिए अनुकंपा की कोई व्यवस्था नहीं है हम बीमार पड़ते हैं तो स्वास्थ्य विभाग में काम करने के बाद भी स्वास्थ्य क्षतिपूर्ति की हमारे लिए कोई प्रावधान नहीं है यदि सरकार चाहे तो हमारे संविदा कर्मचारी एनएचएम को एक माह का वेतन देकर निकल सकता है हमारा स्थाईकरण हो ताकि हमारा परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके हमारे जो सरवाइवल है उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है सरकार से हमारी निवेदन है जो मांग है उसे त्वरित पूरा करें


