
300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज चोरी डाला समेत 21 लाख की संपत्ति बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने प्री-प्लानिंग कर रात में की चोरी की वारदात, ट्रेलर इंजन से डाला जोड़कर पहुंचाया रायपुर
₹4.30 लाख में बेच दिया था चोरी का डाला, पायलेटिंग करने वाली ₹8 लाख की कार भी पुलिस ने की जब्त
सीएमओ तिराहा से चोरी, रायपुर में बिक्री और बिलासपुर से बरामदगी
13 अगस्त, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई एवं चोरी गए माल की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने सीएमओ तिराहा से चोरी हुए ट्रेलर डाला के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले क्षेत्र की रेकी कर वारदात की पूरी योजना बनाई और 27 जुलाई की देर रात करीब 2:30 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के डाला को अपने ट्रेलर के इंजन से जोड़कर रायपुर ले जाया गया, जहां उसे ₹4 लाख 30 हजार में बेच दिया गया। पुलिस ने करीब 10 दिनों तक लगातार मेहनत करते हुए 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने चोरी गया डाला एवं इंजन सहित करीब ₹13 लाख का मशरूका, वारदात में प्रयुक्त करीब ₹8 लाख कीमत की कार तथा आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
रिपोर्ट दर्ज होते ही सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस
300 से अधिक CCTV फुटेज में मिला वारदात का सुराग
टोल और हाईवे से बचने कच्चे-बाईपास रास्तों से पहुंचे रायपुर
RTO रिकॉर्ड से आरोपी तक पहुंची पुलिस, पूछताछ में खुला पूरा राज
₹4.30 लाख में बेच दिया चोरी का डाला, पुलिस ने बिलासपुर से किया बरामद
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के डाला को रायपुर निवासी हरचरण सिंह सरदार, मोहबा नगर, थाना कबीरनगर रायपुर को ₹4 लाख 30 हजार में बेच दिया गया था। हरचरण सिंह के कहने पर चोरी का डाला ग्राम बेलतरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर में इंजन सहित रखा गया था।
पुलिस टीम ने पतासाजी कर ग्राम बेलतरा पहुंचकर चोरी गया ट्रेलर डाला एवं इंजन बरामद कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹13 लाख है।
पायलेटिंग में इस्तेमाल ₹8 लाख की कार और मोबाइल भी जब्त
तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने—
- जसविन्दर सिंह उर्फ राहुल, पिता कलवन्त सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी बोइरदादर, मां बिहार कॉलोनी, चक्रधरनगर रायगढ़।
- पवनदीप सिंह, पिता अवतार सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी भगवानपुर रायगढ़, थाना कोतरारोड़।
- संदीप कुमार खत्री, पिता अशोक कुमार खत्री, उम्र 29 वर्ष, निवासी मंगलूडीपा रायगढ़, थाना कोतरारोड़।
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जब्त मशरूका
चोरी गया ट्रेलर डाला एवं इंजन — अनुमानित कीमत ₹13,00,000।
वारदात में प्रयुक्त नीले रंग की कार CG 13 BA 7639 — अनुमानित कीमत ₹8,00,000।
आरोपियों के मोबाइल फोन एवं प्रकरण से संबंधित अन्य आवश्यक साक्ष्य।
10 दिनों की मेहनत और टीमवर्क से मिली सफलता
👉🏻एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश
“संपत्ति संबंधी अपराधों में पुलिस की प्राथमिकता अपराध का शीघ्र खुलासा करने के साथ चोरी गए माल की बरामदगी सुनिश्चित करना है। कोतवाली पुलिस ने सीमित सुराग के बावजूद करीब 300 CCTV फुटेज की बारीकी से जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई और चोरी गया ट्रेलर डाला बरामद किया। यह कार्रवाई पुलिस टीम की सतर्कता, तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है। रायगढ़ पुलिस अपराधियों को स्पष्ट संदेश देती है कि अपराध कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, पुलिस की नजर से बचना संभव नहीं है। संपत्ति संबंधी अपराधों में इसी तरह प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में इस चोरी के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, विवेचना अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कौशल सिंह जगत तथा आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा एवं नितेश लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

