रायगढ़

सुधि साहित्यकारो के मध्य वृन्दावन हाल‌ रायपुर में हुआ पुरुषोत्तम ठेठवार की कृति जंगल मंगल धाम का विमोचन

दिनांक 5 _11_2025 दिन बुधवार गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पुरुषोत्तम ठेठवार व्दारा रचित जंगल मंगल धाम कृति का विमोचन वृन्दावन हाल‌ रायपुर में कई जिलों से आए साहित्य कारों , मुख्य अतिथि सरला शर्मा, माणिक लाल नवरंग, सुरेश देशमुख, सुधीर शर्मा, गुरु माता अपना निगम, गुरुदेव अरुण कुमार निगम के उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम में पधारे आदरणीय एस एस डी बड़गैंया सेवानिवृत्त अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की गरिमा मयी उपस्थिति रही।
ठेठवार जी की कृति जंगल मंगल धाम में वन जीवों पक्षीयों का उल्लेख के साथ हाथी और मानव द्वंद, जंगल में आग लगने से हानी, आक्सीजन, भूमि कटाव,आदि अनेको विषय पर गंभीर चिंतन करते हुए छत्तीसगढ़ी भाषा में दोहा एवं जयकारी छंद में रचित है।
इससे पहले ठेठवार जी का श्रीमद् भगवद् गीता छत्तीसगढ़ी भावानुवाद, छप्पय छंद छानी प्रकाशित हो चुका है।‌ ठेठवार जी का आगामी कृति मेंं पंचराम के बेटा चार छत्तीसगढ़ी बाल कविता, रोला रंग, नारी महिमा ‌प्रकाशाधीन‌ है।
ठेठवार जी की कृति जंगल मंगल धाम के विमोचन पर सभी वरिष्ठ साहित्यकारो एवं इस्ट मित्रों ने मंगलमय कामना के साथ बधाई दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *