
पांच नवंबर को होगा पुरुषोत्तम ठेठवार का छतीसगढी भाषा में रचित जंगल मंगल धाम पुस्तक का विमोचन वृन्दावन हाल रायपुर में।
पुरुषोत्तम ठेठवार जी व्दारा रचित जंगल मंगल धाम किताब का विमोचन वृन्दावन हाल रायपुर में कई जिलों से पधारे छंद साधक, विशिष्ट गुरुजनों एवं कार्यक्रम में पधारे अतिथियों के बीच होगा।
पुरुषोत्तम ठेठवार छत्तीसगढ़ी भाषा में रचित जंगल मंगल धाम किताब में सभी जंगली जीव जंतु पक्षियों पर अपना गहन अध्ययन के अनुसार लेखन कार्य किया है।जंगल के रक्षा, पानी बचाव, हाथियों से सुरक्षा, जंगल से मिलने वाला लाभ,आक्सीजन, जंगल में आग लगने से हानी, आदि अनेको विषय पर अपना लेखन कार्य किया है।
इससे पहले ठेठवार जी का श्रीमद् भगवद् गीता छत्तीसगढ़ी भावानुवाद, छप्पय छंद छानी, प्रकाशित हो चुकी है।
पंचराम के बेटा चार छत्तीसगढ़ी बाल कविता, रोला रंग, नारी महिमा प्रकाशाधीन है।

सरल सहज और गंभीर विषयों पर पुरुषोत्तम ठेठवार जी अपना लेखन कार्य में सफलता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहें है। रायगढ़ एवं अनेकों जिलो से साहित्यकार पुरुषोत्तम ठेठवार जी को बधाई के साथ शुभकामनाएं दिये हैं।

