रायगढ़

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात श्याम मंदिर में हुई चोरी

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़ के श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख से अधिक के गहने नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब मंदिर में पूजा करने के लिए पुजारी पहुंचे तब उन्होंने मंदिर का ताला टूटा देखा इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची हुई है, मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चोरों ने मंदिर के दान पेटी में रखा लगभग 2 लाख कैश सहित भगवान कृष्ण का सोने का छत्र मुकुट कुंडल पर हाथ साफ किया है। चोरी गए कुल सामानों की कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। खास बात यह है कि मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आ रहा है। पहचान छुपाने के लिए चोर ने पूरे शरीर को कपड़े से ढका हुआ है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *