रायगढ़

नाले की सफाई के लिए तोड़ी गई रामनिवास टॉकीज के सामने की दीवारें

जल भराव की समस्या से निबटने नाले की सफाई के लिए आयुक्त क्षत्रिय ने चर्चा कर व्यवसाई केडिया को दीवार तोड़ने सहयोग करने की थी अपील
पोकलेन लगाकर किया गया नाले की सफाई बारिश से शहर के विभिन्न क्षेत्रों चिन्हांकित क्षेत्रों में जल भराव होने और घरों में पानी घुसने की समस्या के निराकरण करने तकनीकी कार्ययोजना के तहत लगातार निगम प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश पर रामनिवास टॉकीज के सामने चैतन्य केडिया परिसर के नाले से लगे दीवार को जेसीबी से तोड़ा गया। इसके बाद पोकलेन लगाकर नाले की सफाई के साथ गहरीकरण किया गया।
लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे शहर के निचले स्तर, नदी के किनारे एवं चिन्हांकित क्षेत्र में जल भराव ना हो इसके लिए आयुक्त क्षत्रिय द्वारा लगातार निरीक्षण कर नाले की सफाई, वैकल्पिक नाली निर्माण एवं नाले से पानी निकासी अच्छी तरह से निर्बाध रहे। इसके लिए सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जल भराव की समस्या को खोजकर उसके निराकरण पर शीघ्रता से कार्य किया जा रहा है। तेज बारिश होने पर पैठुडबरी, संजय मार्केट एवं रामनिवास टॉकीज से लगे घरों में भी नाले के पानी घुसने की समस्या होती है। यहां जल भराव की तकनीकी विकल्प के माध्यम से निराकरण करने की दिशा में कार्य किया गया। पूर्व में रामनिवास टॉकीज के सामने सड़क को काटकर नाले से मिलाया गया। इसी तरह रामनिवास टॉकीज के सामने की ओर नाले के दोनों तरफ दीवार होने के कारण नाली सकरी होने के साथ इसकी अच्छी तरह से सफाई के लिए जगह नहीं मिलने से इसकी सफाई करने में सफाई कर्मियों को परेशानी होने की बातें सामने आई थी, जिसपर टॉकीज के सामने नाले से लगे दीवार को तोड़कर मशीन से सफाई करने संबंधित विकल्प पर कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *