रायगढ़

स्वाधीनता दिवस के 80 वे वर्षगांठ के पूर्व गुरुवार को रायगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

स्वाधीनता दिवस के 80 वे वर्षगांठ के पूर्व गुरुवार को रायगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा की अगवाई वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की। रायगढ़ के नटवर स्कूल से सिंदूर पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति गीतों से पूरा शहर गूंज उठा। मीडिया से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा इस भाव के साथ मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी गांव से लेकर शहर तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रभक्ति का भाव जन जन तक पहुंचे इसी उद्देश्य के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए स्वाधीनता दिवस की दोहरी खुशी है क्योंकि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हुआ है और छत्तीसगढ़ के विकास को अब एक नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि बरसते पानी के बीच लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं यही राष्ट्र भक्ति का भाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *