
बृहद वृक्षारोपण के लिए आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम
आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए, वन परिक्षेत्र खरसिया अंतर्गत परिक्षेत्र सोनबरसा के ग्राम भैंनापारा में, वन विभाग द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
इस कार्यक्रम अंतर्गत कैंपा मद से कक्ष क्रमांक 1194 पी एफ के 18.45 हेक्टेयर वन भूमि में 18450 मिश्रित प्रजाति के पौधों जैसे कचनार , सागौन,जामुन,आम,खम्हार का वृक्षारोपण किया जाएगा ll
कार्यक्रम के बारे में वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती लीला पटेल जी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैम्पा मद योजनांतर्गत खरसिया विकासखण्ड के ग्राम , सोन बरसा,भैनापारा और गीधा के 18.450 हैक्टर वन भूमि को वृक्षारोपण के लिए चयनित किया गया है l इसके तहत विभिन्न प्रजाति के करीब 18450 पौधों के रोपण का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है जिसका देख रेख 10 साल तक वन विभाग द्वारा किया जाएगा।इस योजना में पौधों के रखरखाव के लिए फैंसिंग ,जल आपूर्ति की व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था दी गई है l
इससे यहां पर रोपित होने वाले पौधों की सम्पूर्ण देखभाल सुनिश्चित की जाएगी l
कार्यक्रम में अतिथियों और अधिकारियों के द्वारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत एक “पेड़ मां के नाम के नाम ” अभियान के तहत, अपने नाम की पट्टिकाओ के साथ एक एक पौधा रोपण करके, उनकी देखभाल करने का तथा उसे वृक्ष बनाने का संकल्प भी लिया गया l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैनापारा के जनपद सदस्य और जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल जी ने अपने संबोधन में वृक्षारोपण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए, ग्रामीण जनों, जनप्रतिनिधियों से अपील किए कि इस वृहद कार्य की देखभाल करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है l
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री बलदेव कुर्रे जी ने पौधों की देखभाल और उनके संवर्धन के बारे में जानकारी प्रदान किए एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था वन विभाग के साथ साथ यहां के हर ग्रामीण की है।
यह वृक्षारोपण खरसिया विकास खंड के लिए शासन द्वारा स्वीकृत, वृहद प्रोजेक्ट है, जिसमें पौधे लगभग 3 से 5 सालों में अपना पूर्ण आकार लेते है और पूरे क्षेत्र को एक सुंदर वातावरण प्रदान करते है l
*वन महोत्सव के इस कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष डॉ हितेश गवेल जी, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी पटेल जी,सरपंच अनहित भैंनाजी, शुकवारीन सिदार जी, मोती महंत जी, योगेंद्र सिंग पांडे जी, ओमप्रकाश राठौर जी, शिवचरण महिष जी, रिंकू महंत जी, सुरेश चौहान जी, प्रियंका चौहान जी, मनोज कुमारी जी सहित महिला समूहों की महिलाएं, ग्रामवासी गण और वन विभाग खरसिया के वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती लीला पटेल जी, वन परिक्षेत्र खरसिया के परिक्षेत्र सहायक विजय दीक्षित, टंकेश्वर राठिया,गोवर्धन राठौर एवं समस्त परिसर रक्षक एवं कार्यलयीन कर्मचारी गण उपस्थित रहे l


