Blog

अदाणी पावर के ठेकेदार के खिलाफ लामबंद गांववाले पहुंचे एफआईआर कराने थाने

रायगढ़। जिला मु यालय से लगे ग्राम गेजामुड़ा में अदाणी पॉवर कंपनी के रेल्वे लाईन निर्माण के कार्य में भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी किये बिना ही किसानों की जमीन पर गड्डे खोदकर फसल को नुकसान पहुंचाने और पेड़ों को काटने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने पहुंच कर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामवासियों द्वारा दी गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि ठेकेदार उन्हें मारपीट करने व झूठे केस में फंसा देने की धमकी देते है। ग्राम पंचायत गेजामुड़ा के ग्रामीण शनिवार की रात कोतरा रोड थाने पहुंच कर उनके गांव में चल रहे अदाणी पॉवर कंपनी के रेल्वे लाईन को लेकर लिखित शिकायत देते हुए ठेकेदार के विरूद्ध एफआईआर करने की मांग किये। ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में कहा कि अदानी कंपनी द्वारा बिना भूमि अधिग्रहण किये और ग्राम सभा की बिना अनुमति केे रेल्वे लाईन बिछाने का काम करवाया जा रहा है।वहीं ग्रामीणों की निजी भूमि में लगे पेड़ काटकर लगी फसल को उखाड़ते हुए गढ्ढे खोदे जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा मना किये जाने पर ठेकेदार मारपीट करने व झूठे केस में फंसा देने की धमकी देते हैं। प्रभावितों ने मांग की है कि अदाणी कंपनी के ठेकेदार व उच्च अधिकारियो ं के खिलाफ गांव में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर पेड़ व फसलो ं को काटते हुए नुकसान पहं ुचाने एवं खेतिहर भूमि में गढ्ढे खोदने के मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें गिर तार किया जाए। वहीं ग्रामीणों ने जनसुनवाई की प्रक्रिया पर भी संदेह जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *