
रायगढ़
रायगढ़ जिले के पुसौर में कोलता समाज का नोआखाई भेंटघाट सम्मेलन आयोजित

रायगढ़ जिले के पुसौर में कोलता समाज का नुआखाई भेंटघाट सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में रायगढ़ संभाग के हर ब्लॉक से प्रतिनिधित्व हुआ और करीब 6 से 7 हजार लोग इस आयोजन में शामिल हुए। दरअसल पिछले 12 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस भेंटघाट सम्मेलन में समाज की गतिविधियों, नियमावली और समाज के विकास को लेकर विचार साझा किए गए। पंचमी के दिन नवा खाने और नुआखाई पर्व पर ईष्ट गुरुजनों व परिवारजनों को प्रणाम करने की परंपरा को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। सम्मेलन की खास बात ये रही कि समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों का सम्मान किया गया साथ ही कोलता समाज के डॉक्टर, सरपंच, पंच, बीडीसी सदस्य, पत्रकारों और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।

