रायगढ़

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन गुरु द्रोण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में

रायगढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरु द्रोण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़ परिसर में दिनांक 16 अगस्त 2025, शनिवार को भव्य आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के शालेय प्रबंधक श्री एफ. एल. सिंह द्वारा भगवान श्रीकृष्ण बाल गोपाल जी का जन्मोत्सव पूजन कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया, उक्त अवसर पर शिक्षा निर्देशक दिलीप कुमार साहू, प्राचार्य अंग्रेजी माध्यम लोकनाथ देवता, प्राचार्य हिंदी माध्यम श्री श्रीचरण मालाकार एवं समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं ,छात्र-छात्राएँ, अभिभावकगण एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था। जिसमें कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नृत्य ,भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियाँ तथा मटकी फोड़ प्रतियोगिता जैसे विविध आयोजन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं पहली बार शिक्षा के क्षेत्र में गुरुद्रोण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा माता यशोदा पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने सभी अभिभावकों व विद्यार्थियों का अभिवादन किया ,कि वे इस प्रकार भविष्य में आयोजित होने वाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता बनाये रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *