रायगढ़

रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत भट्ठानपाली में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला

श्री श्री चौबीस पहरी अखंड नाम यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। 3 दिन तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे और पूरा गांव हरि नाम संकीर्तन में डूबा नजर आया।भट्ठानपाली ग्राम पंचायत में आयोजित श्री श्री चौबीस पहरी अखंड नाम यज्ञ में आसपास के कई गांवों की कीर्तन मंडलियों ने सहभागिता करते हुए भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां दीं। लगातार 24 पहरों तक चले इस अखंड नाम संकीर्तन से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम के दौरान पंचधार, बाड़ीमाल, बारगांव और काशीडीही गांवों से श्रद्धालु नगर भ्रमण के लिए पहुंचे। कीर्तन जुलूस के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के अंतर्गत भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और अनुशासित व्यवस्था ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता की मिसाल बना भट्ठानपाली का यह अखंड नाम यज्ञ क्षेत्र में लंबे समय तक याद किया जाएगा। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति और आस्था की जड़ों को और मजबूत करने का यह एक सराहनीय प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *