
युवा स्वरोजगार केंद्र रामभाठा रायगढ़ में महिलाएं स्वावलंबन की तरफ अग्रसर
विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति के द्वारा विगत 22 वर्षों से महिला स्वावलंबन स्वास्थ्य तथा युवाओं के स्वरोजगार हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है यह समिति विभिन्न आजीविका मूलक विषयों में प्रशिक्षण देने रोजगार स्वरोजगार प्रदान करने तथा महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता फैलाने के लिए सुप्रसिद्ध है विगत दिवस 14 नवंबर को रामभाटा स्थित केंद्र में 34 महिलाओं को सिलाई के प्रशिक्षण के पश्चात सर्टिफिकेट वितरण तथा लगभग 24 बच्चों को बाल दिवस के उपलक्ष में स्टेशनरी सामान वितरण का कार्यक्रम रखा गया उक्त कार्यक्रम में पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग से उपसंचालक श्री शिव शंकर पांडे जी अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण श्री सुशील जी उपस्थित रहे पांडे जी के द्वारा महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरण किया गया तथा पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया उक्त कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष माया दत्ता के द्वारा वर्तमान में चल रही गतिविधियों तथा समिति के प्रयासों से महिलाओं में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन रोजगार की दिशा में किया जाने वाला प्रयास तथा न्यूनतम शुल्क पर होनहार बच्चों को कंप्यूटर ब्यूटी पार्लर सिलाई मशरूम कल्टीवेशन आदि विषयों में प्रशिक्षण प्रदान करने की जानकारी दी गई कार्यक्रम के अंत में पांडे जी के द्वारा वर्तमान समय में सभी वर्ग के लोगों खासकर युवा पीढ़ी में नशें की लत व उसके दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा मुक्ति हेतु उपस्थित सभी महिलाओं व युवाओं को शपथ दिलवाया गया उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समिति के राजेश पटेल, आकांक्षा thawaet ,सुनीता चंद्रवंशी मुन्नी टांडी अजय बारिक आदि का सदैव की भांति पूरा योगदान रहा वह बहुत ही अच्छी तरीके से उनके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया


