
रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें
रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं रेल सेवाओं को लेकर प्रमुख मांगें रखीं।

चेंबर ने मांग की कि—
- हजूर साहिब नांदेड–संतरागाछी एक्सप्रेस (12767/12768) का रायगढ़ में ठहराव दिया जाए।
- रायगढ़–अयोध्या धाम के लिए सीधी ट्रेन कम से कम साप्ताहिक एक दिन चलाई जाए।
- गोंडवाना एक्सप्रेस एवं हीराकुंड एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए।
- रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्मों की संख्या बढ़ाई जाए।
- बंद की गई प्रयागराज–विशाखापट्टनम ट्रेन (04159) का संचालन पुनः शुरू किया जाए, कम से कम साप्ताहिक एक दिन।
- रायगढ़–कोरबा डीएमयू लोकल ट्रेन चलाई जाए।
- तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस (17433) का रायगढ़ में ठहराव दिया जाए।
- रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस को अनावश्यक विलंब एवं आउटर पर लंबे समय तक रोके जाने से बचाते हुए निर्धारित समय पर चलाया जाए।
चेंबर ने कहा कि इन मांगों से रायगढ़ के व्यापार, उद्योग, रोजगार एवं आम यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर श्री गोपी ठाकुर — अध्यक्ष, श्री रवि कटारे — महासचिव, श्री डोलनारायण देवांगन — कोषाध्यक्ष, संरक्षक श्री महेंद्र राजपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज बेरिवाल, श्री रतिंदर राय, श्री विमल अग्रवाल — रक्तवीर, श्री मनोहर छाबड़ा, श्री शारदा सिंह, श्री अंकार सिंह, श्री जुगर रंगरेज, श्री केशव तलरेजा, श्री मुबश्शिर हुसैन एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
— छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई

