
रायगढ़
ग्राम कुर्रू में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम
ग्राम कुर्रू में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम
खरसिया, 02 अक्टूबर 2026। वन परिक्षेत्र खरसिया अंतर्गत जोबी सर्किल के ग्राम कुर्रू में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर वन्यजीव जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वन्यजीवों एवं उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण, मानव–वन्यजीव सह-अस्तित्व तथा वन्यजीव सुरक्षा में जनसहभागिता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता करते हुए “वन्य जीवों की रक्षा, हमारी जिम्मेदारी” का संदेश दिया।
— वन परिक्षेत्र खरसिया, वनमंडल रायगढ़

