
स्वरोजगार तुहर द्वार – कार्यक्रम का आयोजन
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिया उनमें कौशल विकास,किसी एक हुनर में दक्षता के साथ आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिया महिला सशक्तिकरण के लिया कार्य करने वाली विगत 22 वर्षों से संचालित विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति द्वारा स्वरोजगार तुहर द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें अलग अलग गांव ,वार्ड मोहल्ला अथवा क्षेत्र की महिलाओं के पास जाकर उन्हें घर बैठे
स्व रोजगार अथवा रोजगार के लिया विभिन्न विषयों की जानकारी ,मार्केटिंग,आदि के बारे में बताया जा रहा है ,जागरूकता ही कुछ करने की चाह और आत्मविश्वास की नींव बनती है इसी प्रयास में आज दिनांक को रायगढ़ की समाज सेवी बीना choutha जी के सहयोग से जुट मिल क्षेत्र में महिलाओं को विजयलक्ष्मी समिति से आकांक्षा थवाईत, मधु जी,मुन्नी टांडी और प्रतीश शर्मा के द्वारा विभिन्न आजीविकामूलक विषय,उसमें स्वरोजगार की संभावना,मार्केटिंग आदि की विशेष जानकारी दी,तथा महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिया प्रेरित किया गया ।उन्होंने बताया कि उनके द्वारा ,विजयलक्ष्मी समिति के सहयोग से अभी पूरे महीने दूर दराज के महिलाओं तक आजीविका सम्बन्धित जागरूकता को फैलाने का लक्ष्य रखा गया है ।महिलाएं जितना सीखेंगी उससे कई गुना ज्यादा वे अपने बच्चों को भी सिखा पाएंगे।इसलिये हुनर से स्वावलंबन का यह प्रयास निश्चित ही बहुत ज्यादा प्रभावी होगा
महिलाओं ने बताया वे इस प्रकार का जानकारी स्वयं चाह रही थे परंतु कहा जाए ,किस्से जानकारी ले,आने जाने की समस्या आदि कारणों से संभव नहीं हो पा रहा था परंतु आज विजयलक्ष्मी समिति के सदस्यों के द्वारा विस्तार से पूरी जानकारी दी गई और बहुत सारे शंकाओं का समाधान भी किया ।आगे बढ़ने की लिया उन्हें रास्ता प्राप्त हुआ है

